ईरान ने चरमपंथी संगठन फ़्री सीरियान आर्मी को सीरिया में अपहरित ईरानी तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार का नुक़सान पहुंचाए जाने के संबंध में चेतावनी दी है।ईरान के विदेश उपमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शनिवार को छात्रों की समाचार एजेंसी इसना को साक्षात्कार देते हुए कहा कि ईरानी तीर्थयात्रियों के अपहर्ताओं को ईरान की स्थिति का पूरा अनुमान है और वह जानते हैं कि यदि तीर्थयात्रियों को कोई नुक़सान पहुंचा तो उन्हें क्या नतीजा भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि हमारी सूचना के अनुसार सभी 48 तीर्थयात्री सुरक्षित हैं।ज्ञात रहे कि 4 अगस्त को अपहर्ताओं ने दमिश्क़ एयरपोर्ट से शहर के सैयदा ज़ैनब क्षेत्र की ओर जाने वाले ईरानी तीर्थयात्रियों का अपहरण कर लिया था। शुक्रवार को आतंकवादी संगठन फ्री सीरियन आर्मी ने जिसे कुछ देशों का समर्थन प्राप्त है धमकी दी कि यदि उसकी मांगें पूरी न की गईं तो बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। आतंकवादी संगठन ने मांगें पूरी करने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। संगठन ने मांग की है कि सीरियाई सरकार चरमपंथी संगठनों के विरुद्ध कार्यवाही रोके और पकड़े गए चरमपंथियों को रिहा करे।
6 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 354518
ईरान ने चरमपंथी संगठन फ़्री सीरियान आर्मी को सीरिया में अपहरित ईरानी तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार का नुक़सान पहुंचाए जाने के संबंध में चेतावनी दी है.......